(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स में लोहड़ी के त्यौहार का जश्न शुरू






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- आज सेंट सोल्जर ग्रुप की शाखा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर में लोहड़ी के ऐतिहासिक त्यौहार को बड़ी धूम धाम से मनाया। इस त्यौहार को स्कूल के प्रिंसिपल अम्बिका के नेतृत्व में मनाया गया। जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ़ मेंबर्स ने बच्चों के साथ मिल कर इस समागम में और ख़ूब बना दिया। इसी उपलक्ष पर स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ मेंबर्स ने समारोह के मुख्य अतिथि ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा का स्वागत लोहड़ी के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रिवाज़ों एवं ढोल और पंजाबी बोलियों के साथ किया। जिसमें छात्रों की ख़ुशी उनके नृत्य से दिख रही थी। छात्रों की हर एक प्रस्तुति लोहड़ी के इतिहास से सम्बंधित थी, जिसका मूल कारण उनको हमारे अमीर इतिहास से अवगत करवाना था। इसी दौरान वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बच्चों को लोहड़ी के इतिहास के बारे बताते हुए कहा जैसे दुल्ला भट्टी, जो पंजाब प्रान्त का सरदार था. जब उसे पता चला की लड़कियों की बाजारी होती है. तब दुल्ला ने इस का विरोध किया और लड़कियों को दुष्कर्म से बचाया कर उनकी शादी करवा दी. इस विजय के दिन के कारण भी लोग लोहड़ी का पर्व मनाते हैं, इसी के साथ ही उन्होंने अग्नि व महादेवी की पूजा कर सब को बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar