(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित | एच.एम.वी. की बीए ऑनर्स हिन्दी की छात्राओं का शानदार परिणाम | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया |

इंटरनेशनल पर्पल फेस्टिवल - गोवा 2024 दिव्यांगों के लिए आशा और समावेशिता का पुंज






दिल्ली (ब्यूरो) :- गोवा के पणजी में डी.बी ग्राउंड में आज दिव्यांगों के सशक्तिकरण केलिए 6 दिवसीय पर्पल महोत्सव का आरंभ हुआ। यह महोत्सव,  गोवा सरकार के समाज कल्याण निदेशालय के दिव्यांगजन राज्य आयुक्त कार्यालय और सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। महोत्सवका उद्घाटन गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने इस बात पर बल दिया कि दिव्यांगों के लिए इस प्रकार के महोत्सव सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन तथा लोगों की मानसिकता और दृष्टिकोण पर सकारात्मक प्रभाव डालने की क्षमता रखते है।

मुख्य विशेषताएं:

1. नेतृत्व उपस्थिति मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए  दिव्यांगों के कल्याण लिए इस अनूठी पहल पर गौरवान्वित अनुभव किया। उन्होंने दिव्यांगों की बहुमुखी प्रतिभाकी प्रशंसा करते हुए समावेशिता पर बल दिया।

2. दिव्यांगता सूचना सेवा (डीआईएल): विकलांगता सूचना सेवा (डीआईएल) के लिए भारत की पहली क्लाउड-आधारित (आईवीआरएस) संवादात्मक स्वर संदेश प्रतिक्रिया प्रणाली के लॉन्च के साथ एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। यहसेवा 21दिव्यांगताओं पर 24 घंटे जानकारी उपलब्ध कराती है, सेवा टोल-फ्री नंबर 1800222014 के माध्यम से उपलब्ध है।

3. पर्पल महोत्सव प्लेबुक: पर्पल महोत्सव प्लेबुक के लॉन्च ने इवेंट की उपलब्धियों का एक सिंहावलोकन प्रदान किया और इस महोत्सव पूर्व आयोजन के दौरान और पश्चात हुए विभिन्न कार्यों की रूपरेखा तैयार की।

4. पर्पल एंथम 'धूमल'उद्घाटन समारोह में पर्पल एंथम, 'धूमल' प्रस्तुत किया गया, जिसमें दिव्यांगों और भारतीय संगीत जगत के प्रसिद्ध रचनाकारों की प्रस्तुति रही। यह एकता और समावेशिता का प्रतीक है।

5. पर्पल टीवी भारत: वैश्विक स्तर पर दिव्यांग समुदाय के विचारों, सफलता की कहानियों, साक्षात्कारों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित चैनल, पर्पल टीवी भारत का शुभारंभ किया गया।

6. पर्पल रेन फिनाले: उत्सव का समापन पर्पल रेन के साथ हुआ, जिसमें नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय मांडो, पारंपरिक गोवा लोक नृत्य मुसल, शास्त्रीय नृत्य 'सरस्वती वंदना' प्रस्तुत की। इस दौरान हेमा सरदेसाईकी विशिष्ट प्रस्तुति के अतिरिक्त विविध कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

प्रथम दिवस की मुख्य विशेषताएं:

डेफ ब्लाइंडनेस कॉन्क्लेव: महोत्सव की शुरुआत गैस्पर डायस में डेफ ब्लाइंडनेस कॉन्क्लेव के साथ हुई, इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य, संचार अधिकार और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया।समावेशिता पैनल चर्चा: गोवा उद्योग एवं वाणिज्य परिसंघ मेंएक समावेशिता पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस दौरान 'चैंपियनिंग इन्क्लूसिविटी' विषय पर विचार विमर्श किया गया, इसका उद्देश्य दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध कराने और कार्यबल में समावेशिता को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

पर्पल प्रदर्शनी: पर्पल प्रदर्शनी में दिव्य कला मेले के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्ककृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया। इसका आयोजन राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम ने किया। यह प्रदर्शनी दिव्यांगों की कला का एक महत्वपूर्ण बाजार बना।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar