(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

डिप्स स्कूल का पीएसईबी परीक्षा में परिणाम 100% रहा | आई.आई.टी रोपड़ के आई हब अवध केंद्र पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया | के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं नाम 10+2 बोर्ड परीक्षा परिणामों में बाज़ी मारी | कर्मजीत कौर चौधरी ने की जाखड़ से मुलाकत, लोकसभा चुनावों पर की चर्चा | शहर में कानून व्यवस्था खराब, दिन-रात हो रही घटनाएं-सुशील रिंकू |

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स की शाखा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, सिल्वर कुंज में प्रिंसिपल सुधांशु गुप्ता की देख रेख में "विश्व हिंदी दिवस" मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें छात्रों को 'अक्षर ज्ञान' करवाया गया और हिंदी भाषा की जानकारी दी गई। छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ हिंदी दिवस पर सुंदर चित्र बनाये। छात्रों ने फूलों के चित्र बनाकर यहीं  संदेश दिया कि भाषा भी फूलों की तरह ही होती है और भाषा को चित्र के माध्यम से  नमस्कार भी किया।

छात्रों में वंश, बलराज, तनुष, हर्षलीन, अक्षिता, रितन्या, इनाया, अद्वित आदि इस अवसर पर शामिल थे। दिवस को मनाने का मूल कारण छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करना, क्योंकि हिंदी भाषा मन की  भाषा है, यह सिर्फ भाषा नहीं बल्कि भारतियों को एकता के सूत्र में पिरोती है। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा ने छात्रों को "विश्व हिन्दी दिवस" की बधाई देते हुए कहा कि "वक्ताओं की ताकत भाषा, लेखक का अभियान है, भाषाओं  के शीर्ष पर बैठी, मेरी प्यारी हिंदी भाषा है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar