(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

जालंधर भाजपा महिला मोर्चा पार्टी की मजबूती के लिए मंडलों में कर रहा संगठनात्मक बैठकें






मोदी के दृढ़ संकल्प ने देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए --आरती राजपुत

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्यक्षता में जिला महिला मोर्चा मंडलों में पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक बैठक कर रहा है।इस कड़ी में मंडल 10 में अध्यक्ष लखविंदर कौर,मंडल 3 में राजेंद्र कौर बादल जिला मोर्चा सचिव,मंडल 14 में मीना राणा उपाध्यक्ष मोर्चा और मंडल 5 में अध्यक्ष लखविंदर कौर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठकें हुई।इन बैठकों में कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली और सभी ने इस अवसर पर शपथ ग्रहण कि पार्टी के प्रति समर्पित होकर जनहित के कार्यों को निस्वार्थ भाव से करेंगे।

इस अवसर पर आरती राजपुत ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को ऐसा मजबूत और निर्णायक नेतृत्व मिला है जिसने दशकों से अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जूझ रहे गरीब लोगों को विकास की धारा से जोड़कर समाज में अच्छा जीवन गुजारने का नया अवसर प्रदान दिया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण की विकास योजनाओं और देश के हर एक क्षेत्र के विकास मॉडल को धरातल पर लागू किया है।उन्होंने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए हमें महिला मोर्चा को बूथ से लेकर शक्ति केंद्र,मंडल,सभी को अभी से अपने-अपने क्षेत्र में इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य करना है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के दृढ़ संकल्प ने देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास को पहले से और ज्यादा  मजबूत किया है और आज उनकी सोच से ही पूरे राष्ट्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे है।उन्होंने कहा कि आगामी निगम और लोकसभा चुनावों में जिला महिला मोर्चा मजबूती के साथ पार्टी के लिए कार्य करेगा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar