(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डिप्टी कमिशनर ने लोगों के लिए साफ़-सुथरा और गुणवत्ता भरपूर खाने-पीने का सामान यकीनी बनाने के लिए दिए आदेश | पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में मनाया गया पुरस्कार वितरण समारोह | समाज हेतु उत्कृष्ट सेवाएं निभाने पर ब्लडमैन जितेन्द्र सोनी सम्मानित | कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) जालन्धर में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का भव्य आयोजन | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन |

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के प्री-प्राइमरी छात्रों ने क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। छोटे छात्र लाल और सफेद पोशाकों में और कुछ सांता की वेशभूषा में मनमोहक लग रहे थे। उन्होंने खुशी-खुशी उपहारों का आदान-प्रदान किया, केक, कुकीज़ और टॉफियाँ साझा कीं और उत्सव का आनंद लिया।

इस खास मौके पर सभी ने डांस करते हुए खूब मस्ती भी कीl सभी छात्र उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब एक अभिभावक सांता बनकर कैंडी बांटने आए। स्कूल समन्वयक दीप्ति कौशल ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar