(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

दर्शन अकादमी में करवाया गया सामाजिक विज्ञान प्रोजेक्ट वीक






जालंधर (कुलविन्दर) :- प्रधानाचार्य दिनेश सिंह के मार्गदर्शन और अध्यक्षता में दर्शन अकादमी सी० से० स्कूल जालंधर में सामाजिक विज्ञान विषय का प्रोजेक्ट तीक मनाया गया। सप्ताह भर चले इस प्रोजेक्ट तीक में बच्चों ने बेकार हुई वस्तुओं और पदार्थ से अनेक प्रकार के मॉडल तैयार किया और उस मॉडल के जरिए उन्होंने विश्व और देश की सामाजिक आर्थिक, भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितयों को दिखाने का प्रयास किया। बच्चों ने ग्लोबल वार्मिंग, लिंग समानता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं निर्माण, प्रदूषण, प्राकृतिक आपदाओं को रोकने तथा राष्ट्रीय तथा धार्मिक विरासत जैसे गंभीर विषयों के मॉडल और चार्ट को प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रुप में जिला राजस्व अधिकारी (जालंधर) अरविंद प्रकाश वर्मा जी पहुँचे। सामाजिक विज्ञान की इस प्रदर्शनी को देखने के लिए सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि और अभिभावको ने प्रदर्शनी में बने मॉडल और चार को देखकर उनकी सराहना की और पर्यावरण तथा पृथ्वी को बचाने तथा सतत विकास हेतु बच्च को प्रोत्साहित किया। प्रोजेक्ट वीक की थीम सतत विकास थी। इस परियोजना में पहली ऐ कक्षा बारह (12) तक के विद्‌यार्थियों ने. भाग लिया। इस अवसर पर विद्‌यालय प्रबंधक कमेटी सदस्य दीपक जौड़ा भी उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar