(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अंध विद्यालय एंव संजीवनी होम मॉडल टाउन में फल ,पंखे एंव राशन सामग्री भेंट की* | एच.एम.वी. की बी.ए. (साइकोलॉजी ऑनर्स) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन | के.एम.वी. द्वारा छात्राओं के लिए कसौली, हिमाचल प्रदेश का एजुकेशनल ट्रिप- कम- ऐक्स्कर्शन आयोजित | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने विश्व लाफ्टर दिवस मनाया | एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में करवाए गए छात्र परिषद चुनाव |

जालंधर में रेहडी वाले गरीब मजबूर,चोर लुटेरे बैखौफ होकर हुए मजबूत--सुशील शर्मा






भाजपा नेता बोले पुलिस कमिश्नर रेहडी फडी ना उठाये चोर लुटेरे तस्कर पकड़े 

अगर गरीबों से धक्केशाही हुई तो भाजपा सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करेगी शुरू

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने जालंधर के बाजारों में गरीब, मजबूर, रेहड़ी, फड़ी वालों पर प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। उन्होंने कड़े शब्दों में मान सरकार पर तीखे हमला बोलते हुए कहा कि जहां सरकारे आने पर रोजगार के साधन उपलब्ध करवाती है वही मान सरकार ने रोजगार देना तो दूर मजबूर,गरीब लोगों के साथ बड़ा भद्दा मजाक किया है और आज उनको अपनी रोजी-रोटी के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि महानगर मे हथियारों एव पिस्तौल के दम पर हर रोज हो रही लूटपाट की वारदातो ने सरकार के दावो की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि महानगर मे नशे का कारोबार,लूटपाट,चोरिया तेजी से बढ़ती जा रही है और आज हर शहरवासी ख़ौफ के माहौल में रहने को मजबूर है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से अपील करते हुए बोला कि आप गरीब की रोटी छीन कर सरकार को क्या दिखाने चाहते है अपितु उन्हें शहर वासियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार शहर के लोगों को सुरक्षा सुविधा देने मे पुरी तरह फेल हो चुकी और अब चरमरा चुकी कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए केवल भाजपा ही पंजाब की जनता को अमन शांति कानून व्यवस्था सुरक्षा सुविधा दे सकती है।इस अवसर पर सभी भाजपा नेताओं ने एक स्वर में शहर में लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को कार्यवाही ही करनी है तो बड़े-बड़े शोरूमों के ऊपर करें जो सालों से अवैध कब्जे जमा कर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों पर मान सरकार के अत्याचारों को भाजपा कभी सहन नही करेगी और पार्टी को सरकार की घटिया कार्यप्रणाली के खिलाफ जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शहर में आप पार्टी के दो विधायक,एक लोकसभा सांसद,दो राज्यसभा सांसद होने के बावजूद भी आम लोगों के साथ हो रही धक्केशाही को शहरावासी बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे और आगामी निगम चुनावों में इनकी हार तय है। इस अवसर पर महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट), राजेश कपूर, अमरजीत गोल्डी, अमरजीत सिंह अमरी, भगवंत प्रभाकर, रवींद्र धीर, अश्वनी भंडारी, सन्नी शर्मा, योगेश मल्होत्रा, रजिंदर पप्पी, कुनाल शर्मा व आदि मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar