(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

विकसित भारत यात्रा मील का पत्थर साबित होगी-- सुशील शर्मा






जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ की सूचना आम लोगों तक पहुंचाने के मकसद से देश के कोने कोने में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है।उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य आम लोगों को जहां मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है वहीं इसके माध्यम से अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति को केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि आज जालंधर में केंद्र की योजनाओं से लाखों लोगों ने लाभ लिए है और जो इनसे वंचित रह गए है वो इस यात्रा में सम्मिलित होकर उसके बारे में जानकारी ले सकते है। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में चारों विधानसभाओं में सभी भाजपा कार्यकताओं की जिम्मेदारी है कि यहाँ भी वैन जाए वहां ज्यादा से ज्यादा आम लोगों की सहभागिता इस कार्यक्रम में करवाए, क्योकि जिस वार्ड में यह वैन जातीं हैं, वहाँ मोदी सरकार की अलग- अलग योजनाओं का जहाँ प्रचार किया जा रहा है, वहाँ इन योजनाओं से सम्बन्धित लाभार्थियों को सेवाएं भी दी जा रही हैं। इस यात्रा के दौरान खास कर आयुष्मान भारत,प्रधान मंत्री आवास योजना, प्रधान मंत्री उज्जवला योजना, प्रधान मंत्री पोषण अभियान, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पैन्शन योजना, आदि समेत और बहुत सी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सेवाएं भी दी जा रही हैं। सुशील शर्मा ने कहा कि यह विकसित भारत यात्रा मील का पत्थर साबित होगी और रिकॉर्डतोड़ लोगों को इसका लाभ देकर जायेगी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar