(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

कुलविंदर फुल्ल अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के वर्ष 2024-25 के लिए प्रधान चुने गए






जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अध्यक्षता में एक स्थानीय होटल में जनरल मीटिंग का आयोजन किया ।छाबड़ा ने सभी आए हुए सदस्यों का स्वागत किया। सचिव पी के गर्ग ने क्लब द्वारा किए गए प्रोजेक्टों की रिपोर्ट पेश की। नॉमिनेशन चेयरमैन संजीव गंभीर द्वारा अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के 2024-25  की टीम की घोषणा की गयी ।

प्रधान कुलविंदर फुल्ल, सचिव पी के गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज,पीआरओ मनोज कुमार सर्वसम्मति से चुने गए

प्रधान बनने पर अलायंस क्लब के अन्य सदस्यों ने टीम को फूल माला पहना कर उनको बधाई व शुभकामनाएं दी। कुलविंदर फुल्ल  ने प्रधान बनने के बाद साथी क्लब सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी को विश्वास दिलाया कि वो अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि कल्ब की ओर से जारी सामाजिक कार्याे सहित अन्य जिम्मेदारियों को वो जारी रखेंगे और आने वाले साल में उनका प्रयास रहेगा की कल्ब ज्यादा से ज्यादा काम करे। पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। निधि छाबड़ा ने  तंबोला खिलाया । ऐली जगन नाथ सैनी और सहज छाबड़ा व संजीव ओबराय ने सवाल जवाब व चुटकले व गीत सुनाकर  मनोरंजन किया।  सभी सदस्यगण परिवार सहित उपस्थित हुए। समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar