(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर जालंधर में तेजी से बढ़ रहा अपराध --सुशील शर्मा






जालंधर में कानून व्यवस्था में पूरी तरह फेल,प्रदेश की आप सरकार को तुरंत बर्खास्त करें राज्यपाल --सुशील शर्मा

जालंधर (अरोड़ा) :-  भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कड़े शब्दों में पंजाब की आप सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के राज्यपाल से सरकार की तुरंत बर्खास्ती की मांग की है। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंक अपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के ऊपर से कानून का भय समाप्त हो चुका है और जनता को लुभावने वायदों का राग अलापने वाली आप सरकार में शहर की कानून व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में लगातार नशाखोरी, लूटपाट,गोली चलना, हत्याएं,महिलाओं व लड़कियों के अपहरण व दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं और खासकर आए दिनों महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसके लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह दोषी हैं। उन्होंने पिछले कल दसवीं क्लास की छात्रा की हत्या पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को इंसाफ की मांग की है।उन्होंने कहा कि छोटी उमर की बच्चियां अब इस सरकार की फेल कानून व्यवस्था के आगे सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर का सांसद और दो विधायक भी सतारूड पार्टी का होते हुए भी जालंधर की ऐसी दुर्दशा लोगों के सामने जगजाहिर है।उन्होंने कहा कि आने वाले निगम और लोकसभा चुनावों में जालंधर  में भाजपा ही एक ऐसा विकल्प होगी जो शहर की सुरक्षा,अधुरे विकास को पूरा करने की गारंटी देगी।उन्होंने शहरवासियों को एकजुट होकर इस नाकाम आप सरकार के खिलाफ एक स्वर में आवाज बुलंद करने की अपील की है ताकि पूरे प्रदेश में इस विफल आप सरकार के खिलाफ जनआक्रोश की गूंज सुनाई दें।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar