(Date : 08/May/2424)

(Date : 08/May/2424)

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਹੁੱਕਾ ਬਾਰਾਂ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਉਣ ਦੇ ਹੁਕਮ | ਵੋਟ ਫੀਸਦੀ ਵਿੱਚ ਮਿਸਾਲੀ ਵਾਧਾ ਕਰਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਦੀ ਵਿਲੱਖਣ ਸਵੀਪ ਗਤੀਵਿਧੀ | नामांकन के दूसरे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया | भाजपा चुनाव प्रबंधन कमेटी की लोकसभा चुनावो को लेकर हुई बैठक | जालंधर की इंडस्ट्री ने दिया सुशील रिंकू को खुला समर्थन, भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण |

डॉ. प्रशांत गौतम अभाविप के प्रांत अध्यक्ष एवं मनमीत सोहल प्रांत मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित






जालंधर (अरोड़ा) - डॉ. प्रशांत गौतम (चंडीगढ़) और मनमीत सोहल (पटियाला) देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्रमशः प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री के रूप में सत्र 2023-24 हेतु नव निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा अभाविप प्रांत कार्यालय (जालंधर) से की गई। अभाविप के प्रांत कार्यालय से आज चुनाव अधिकारी हरजिंदर सिंह नगपाल द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा। आगामी दिनांक 07 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित अभाविप के 69 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में ही संपन्न होने वाले पंजाब प्रांत के 55 वें प्रांतीय अधिवेशन में दोनों पदाधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

डॉ. प्रशांत गौतम मूलतः चंडीगढ़ से हैं। उनकी शिक्षा पर्यटन विषय में PhD तक हुई है। वर्तमान में वह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पर्यटन विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीनेट के सदस्य है। उनके 80 से अधिक शोधपत्र अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं एवं पर्यटन विषय में 15 पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। वह् 1998 में विद्यार्थी जीवन से अभाविप के संपर्क में हैं। शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में वह अब तक चंडीगढ़ ज़िला प्रमुख से लेकर पंजाब प्रांत उपाध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। वर्तमान में वह राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य हैं। आगामी सत्र 2023-24 हेतु प्रांत अध्यक्ष के दायित्व पर निर्वाचित हुए हैं। उनका निवास चंडीगढ़ है।

मनमीत सोहल मूलतः जालंधर से हैं। उनकी शिक्षा DAV कॉलेज जालंधर से BSc, फार्मेसी में डिप्लोमा एवं BEd तक हुई है। वह 2017 से परिषद के संपर्क में हैं तथा वर्ष 2020 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। पूर्व में उन्होने जालंधर महानगर मंत्री, प्रांत सह मंत्री, ज़िला संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। विद्यार्थी परिषद द्वारा पंजाब में चलाया जा रहे नशा विरोधी अभियान एवं कोरोना काल में लोगों की सहायता हेतु उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान में वह पटियाला विभाग संगठन मंत्री हैं। आगामी सत्र 2023- 24 हेतु वह प्रांत मंत्री के दायित्व पर निर्वाचित हुए हैं। उनका केंद्र पटियाला है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar