(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

सेंट सोल्जर ने मनाया श्री गुरू तेग बहादर जी का शहीदी पर्व






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के सभी स्कूलों में आज श्री गुरू तेग बहादर जी का शहीदी पर्व मनाया गया। इस संबंध में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान स्टाफ तथा छात्रों की ओर से श्री गुरू तेग बहादर जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और छात्रों ने अरदास करते हुए गुरु साहिब को नमन किया। इस के इलावा छात्रों की ओर से शब्द-कीर्तन के द्वारा समूह संगत को निहाल किया गया। इस अवसर पर वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को गुरू साहिब के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि गुरू तेग बहादर जी सिंखों के नौवें गुरू थे। उनका बचपन का नाम त्याग मल था। वह बहुत बहादुर ओर तलवार चलाने में बहुत माहिर थे। करतारपुर की जंग में वह मुगल सेना के विरुद्ध बहुत बहादुरी से लड़े, जिस के बाद उनका नाम तेग बहादर पड़ा। उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया। उस समय के मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर 24 नवंबर 1675 में दिल्ली के चांदनी चौक में उन्हें शहीद कर दिया गया था। इसी लिए उन्हें "हिंद की चादर" के नाम से भी जाता है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने समूह छात्रों को गुरू जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके के दर्शाए रास्ते पर चलने ओर उनके उपदेशों को आपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित रहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar