(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

डीएवी कॉलेज जालंधर में टैलेंट कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया गया






क्षेत्र 22 स्कूल विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभागी बने जिनमें से एसवीजेसी डीएवी पब्लिक स्कूल, दसुहा को जूनियर वर्ग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल को सीनियर वर्ग में ओवरऑल विजेता घोषित किया गया।

भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणाली को अपनाते हुए वैज्ञानिक मानसिकता विकसित करना छात्रों की  महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है - प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार

छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे अपने राष्ट्र के मूल्यों के पथप्रदर्शक बनें - बावा हेनरी, विधायक, जालंधर नॉर्थ

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज, जालंधर ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में इंटर-स्कूल प्रतियोगिता के लिए टैलेंट कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया। वरिष्ठ उप-प्राचार्य प्रो. सलिल कुमार उप्पल और उप-प्राचार्य प्रो. अर्चना ओबेरॉय कार्यक्रम के संयोजक थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना को बढ़ावा देते हुए छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा का जश्न मनाना और उसका पोषण करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व डीएवी गान के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, उप-प्राचार्य प्रो. अर्चना ओबेरॉय, कार्यक्रम के कनवीनर डॉ. सीमा शर्मा एवं प्रो. पुनित पुरी ने कॉलेज के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और मुख्यातिथि बावा हेनरी, विधायक, जालंधर (नॉर्थ) व गेस्ट ऑफ आनर डॉ. एस. के. गौतम, प्रिंसिपल, दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर का गर्मजोशी से स्वागत किया और शाल व प्रतीक चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया। डॉ. सीमा शर्मा, प्रभारी, डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर ने कॉलेज के शानदार इतिहास पर प्रकाश डाला और शैक्षणिक उत्कृष्टता व अपने छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धियां बताते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।  प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कॉलेज की समृद्ध विरासत की प्रशंसा की। उत्तर भारत के सबसे पुराने और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक बताते हुए इस कॉलेज के पूर्व छात्रों की विश्व स्तरीय उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों की सराहना करते हुए छात्रों से वैज्ञानिक स्वभाव अपनाने का आग्रह किया। यह कार्यक्रम छात्रों को न केवल अकादमिक बल्कि कलात्मक और वैज्ञानिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। प्रिंसिपल एस.के. गौतम ने अकादमिक उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में डीएवी कॉलेज, जालंधर की सराहना की और छात्रों को इसके सम्मानित गलियारों में एक उज्ज्वल भविष्य की कल्पना करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को अपने मातृ संस्थान को गौरवान्वित करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यातिथि बावा हेनरी ने टैलेंट कॉन्क्लेव 2023 में भाग लेने वाले छात्रों को रचनात्मक शक्ति और बौद्धिक कौशल के प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं देते हुए छात्रों से अपने राष्ट्र के मूल्यों के पथप्रदर्शक बनने का आग्रह किया और पारंपरिक मूल्यों को आधुनिक संवेदनाओं के साथ जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने अपने कॉलेज की हरसंभव मदद करने का आश्वाशन देते हुए कॉलेज को अत्याधुनिक कम्प्युटर देने का ऐलान किया। टैलेंट कॉन्क्लेव में क्षेत्र के 22 प्रतिष्ठित स्कूलों : दोआबा खालसा स्कूल, एसवीजेसी डीएवी स्कूल दसूहा, केएमवी स्कूल, डीएवी कॉलेजिएट स्कूल, लाला जगत नारायण डीएवी स्कूल, सेंट सोल्जर स्कूल बस्ती दानिशमंदा, दयानंद मॉडल स्कूल जालंधर, डीआईपीएस सुरानुस्सी, शिव देवी स्कूल, आनंद पब्लिक स्कूल कपूरथला, कॉम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल कपूरथला, कॉम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल जालंधर, पीडीएवी स्कूल जालंधर, केवी सुरनुस्सी, कॉम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल, डीएमएस मॉडल टाउन, केआरजे डीएवी स्कूल कपूरथला, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट, दशमेश पब्लिक स्कूल, सीटी पब्लिक स्कूल, गुरु अमरदास आदर्श इंस्टीट्यूट, देवी सहाय एसडी स्कूल जालंधर से रंगोली, पोस्टर मेकिंग, इको-फ्रेंडली फैशन शो, वर्किंग मॉडल्स, फायरलेस कुकिंग, ओरिगेमी, कोरियोग्राफी, साइंस बाउल और क्विज़ प्रतियोगिता जैसी विविध प्रतियोगिताओं में उत्साही भागीदारी देखी गई। भाग लेने वाली टीमों में से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, एसवीजेसी डीएवी पब्लिक स्कूल, दसुहा को जूनियर वर्ग में ओवरऑल विजेता घोषित किया गया और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल को सीनियर वर्ग में ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, वरिष्ठ उप- प्राचार्य प्रो. सलिल कुमार उप्पल और उप- प्राचार्य प्रो. अर्चना ओबेरॉय ने भाग लेने वाले स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar