(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

सीटी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने त्यार की सोलर ई-बाइक






जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी यूनिवर्सिटी द्वारा एक बड़ी पहल के रूप में क्रिएटिववेलो पायलट प्रोजेक्ट सोलर ई-बाइक को विकसित किया। इसे सोशल इनोवेशन स्टार्टअप 1जेन के नेतृत्व में विकसित किया गया। प्रोजेक्ट प्रभारी डाॅ. इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में डिजाइन की गई इस ई-बाइक को मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस विभाग के छात्रों की एक टीम द्वारा बनाया गया है। यह अत्याधुनिक वाहन महज परिवहन के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और समग्र कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में उभरा है। छात्रों ने 'सोलर ई-बाइक' के बारे में स्थानीय लोगों के बीच पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व पर जोर देने के लिए इस वाहन के माध्यम से आसपास के विभिन्न गांवों का भी दौरा किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डाॅ. सचित और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मुखी डॉ. जिमी सिंगला ने टीम के अथक प्रयासों की सराहना की। इस संबंध में सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी ने 1जेन को धन्यवाद किया और छात्रों द्वारा बनाई गई इस सोलर ई-बाइक को परिवहन के साथ-साथ स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar