(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने एक जरूरतमंद व्यक्ति की आंखों का करवाया ऑपरेशन






जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में एक जरूरतमंद व्यक्ति की आंखों का ऑपरेशन करवाया। आंखों के विशेषज्ञ  डॉक्टर जगदीप सिंह ने आंखें चेकअप करके ऑपरेशन किया। चश्मा और दवाइयां फ्री दी गई। इस ऑपरेशन करवाने में राजेंद्र चोपड़ा जी ने सहयोग किया। महेंद्रू साहब ने बताया कि पिछले हफ्ते फूड फॉर हंगर, स्कूल की छात्रा को आर्थिक मदद एंव आंखे डोनेट करवाना, स्कूलों में जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी देना ऐसे प्रोजेक्ट लगातार किए, जो की सराहनीय है । हमारा समर्पण क्लब प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगवाई में समाज के लिए लगातार सेवा के कार्य कर रहा है।इस मौके पर सचिव पी के गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, आई सी सी व कोआर्डिनेटर ऐली एन के महेंद्रू, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र चोपड़ा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar