(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की तैनाती के हिस्से के रूप में सिंगापुर पहुंचे | ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਵੋਟਾਂ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਮਿਤੀ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਵਾਧਾ:ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫਸਰ | ਮੁੱਢਲੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਲਈ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਸਾਰੰਗਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ | के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा मनाया गया विश्व एथलेटिक्स दिवस | पी.सी एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर माइम एक्ट का आयोजन |

सेंट सोल्जर स्कूल भोगपुर ने निकाली नशामुक्त रैली






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- शिक्षा व खेल के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाले सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल भोगपुर के विद्यार्थियों द्वारा नशा विरोधी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली भोगपुर पुलिस के सहयोग से निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों ने नशा विरोधी नारे लगाये और लोगों को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट किया। उन्होंने वापसी की अपील भी की। भोगपुर पुलिस अधिकारियों ने सभी बच्चों से इस बुराई से दूर रहने का आग्रह किया।  एएसआई किशन और एएसआई गुरप्रीत सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और उन्हें यह प्रण लेने के लिए प्रेरित किया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रखेंगे। स्कूल के डायरेक्टर अमरीक सिंह मिन्हास ने बताया कि स्कूल में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के नैतिक विकास को बढ़ावा देना जरूरी है जिसके मंतव्य से इस रैली का आयोजन किया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप हमारे छात्र परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करते हैं और साथ ही एक अच्छे इंसान होने का उदाहरण भी पेश करते हैं। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दीं और छात्रों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar