(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इंडस्ट्रियल एरिया में श्री गुरु राम दास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहब में फिजियोथैरेपी एंव जनरेटर का उद्घाटन किया






जालंधर (अरोड़ा) :- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इंडस्ट्री एरिया में चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व  बड़ा श्रदाभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम सहज पाठ के भोग डाले गए और पंथ प्रसिद्ध भाई परमिंदर सिंह व भाई रमनजीत सिंह ने उपस्थित संगत जी को कीर्तन कर निहाल किया। इस अवसर पर सचिव हरमिंदर सिंह नागी ने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जरूरतमंद लोगों के लिए फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन किया गया और गुरुद्वारा साहब की साध संगत के लिए जनरेटर स्थापित किया।

शिरोमणी कमेटी के सदस्य स: कुलवंत सिंह मन्नण व विधायक बाबा हैनरी ने विशेष रूप  पर उपस्थित होकर मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।समागम में प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने सभी आई हुई संगत का धन्यवाद किया। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों व  सेवा करने वाली स्त्री सभा को सरोपा देकर सम्मानित किया गया ।हैनरी ने कहा कि प्रधान हरभजन सिंह सैनी बड़ी ही तहदिली से सेवा करते हैं। इस मौके पर प्रधान हरभजन सिंह सैनी, सुखविंदर सिंह भाईजादा, जसवीर सिंह मनचंदा, भूपेन्द्र सिंह बेदी, नरेंद्र सिंह सैनी ,मोहन सिंह चीता, सेवा सिंह सैनी, सोहन सिंह मठारू, कुलविंदर सिंह सी ऐ, गुरदेव सिंह कलसी, ज्ञान सिंह, हरदेव सिंह विरदी, गुरमेल सिंह सैनी सहित असंख्य संगत मौजूद रही। अंत में गुरु का अटूट लंगर वितरण किया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar