(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

भ्रष्टाचार संबंधित विजीलैंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 पर की जा सकती है शिकायत- ए.डी.सी.पी. सुखविंदर सिंह






विजीलैंस ब्यूरो द्वारा विजीलैंस जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सैमीनार का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब को भ्रष्टाचार से मुक्त करवाने के लिए पंजाब सरकार 5 नवंबर, 2023 तक 'भ्रष्टाचार दा विरोध करो, देश दे प्रति वचनबद्ध रहो' थीम के तहत विजीलैंस जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है और इसी कड़ी के तहत आज विजीलैंस ब्यूरो यूनिट जालंधर में डा. बी.आर. अंबेडकर नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, जालंधर में एक सैमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस (कमिश्नरेट पुलिस) सुखविंदर सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण अबरोल ने भ्रष्टाचार बढ़ने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की और विजीलैंस ब्यूरो की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत मांगता है तथा अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या सरकारी कार्यों में धोखाधड़ी करता है तो इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 तथा वेबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in पर संपर्क करें एवं एंटी करप्शन लाइन व्हाट्सएप नंबर 95012-00200 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इस मौके पर उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म करने और विजीलैंस ब्यूरो को समर्थन देने की भी अपील की। इस अवसर पर बाबा जीवन सिंह वेलफेयर यूथ क्लब के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति कल्याण ने उक्त संस्थान के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार समाप्त करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता हेतु पैंफलेट भी बांटे गए। इस सैमीनार में डा. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के आईटी ब्लॉक के कार्यक्रम अधिकारी सरबजोत सिंह संधू, डीन स्टूडेंट वेलफेयर अनीश सचदेवा और अन्य स्टाफ सदस्यों और छात्रों ने भाग लिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar