(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

एम. जी. एन. पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जालंधर में वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन






जालंधर (अरोड़ा) :- एम. जी. एन. पब्लिक स्कूल आदर्श नगर में 49वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आज समापन हुआ। आज के मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित एवं भारतीय महिला हॉकी के राष्ट्रीय चयनकर्ता, ओलंपियन सरदार राजेंद्र सिंह जी रहे। सबसे पहले उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व बारे में बताया और पढ़ाई के साथ-साथ खेलो में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए  प्रेरित किया।

आज के समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा योगा और भांगड़ा का शानदार प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में एम. जी. एन. स्कूल अड्डा होशियारपुर, एम. जी. एन. स्कूल कपूरथला तथा एम.जी.एन. स्कूल अर्बन एस्टेट की टीमों ने भी भाग लिया।

विजेता सदन के खिलाड़ियों को पुरस्कार व ट्रॉफी दी गई। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल स• के.एस. रंधावा, हेडमिस्ट्रेस संगीता भाटिया, के.जी.विंग इंचार्ज सुखम तथा सभी कॉर्डिनेटर भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar