(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

दर्शन अकादमी सी. सै. स्कूल जालंधर में रावण दहन कर मनाया गया दशहरा का पावन पर्व






जालंधर (कुलविन्दर) :- दर्शन अकादमी सी. सै. स्कूल जालंधर में असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई तथा अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक दशहरा बड़े धूम- धाम से मनाया गया। इस अवसर पर वि‌द्यालय के हिंदी अध्यापक ने विद्यार्थियों को दशहरा पर्व के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व को भाषण के माध्यम से बताया। उन्होंने अपने अंदर मौजूद बुराइयों जैसे- घमंड, लालच ईर्ष्या, हिंसा तथा अमर्यादा रूपी रावण को जलाकर राम के गुणों को अपनाने का संदेश दिया, उसके बाद विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने रावण के पुतले को आग लगाकर उसका दहन किया तथा ' जय श्री राम' का उद्घोष किया। इस पर्व को मनाने के लिए प्री० प्राइमरी कक्षाओं के नन्हें-मुन्ने बच्चे राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान तथा रावण की वेशभूषा तथा रूप धारण कर आए, इस रूप में वे सभी बहुत सुंदर लग रहे थे। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने वि‌द्यार्थियों तथा समूह स्टाफ को दशहरे की बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar