(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल का वैदिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन






जालंधर (अरोड़ा) :- एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के प्रोत्साहनात्मक दिशा-निर्देशन में गुरु विरजानन्द गुरुकुल महाविद्यालय, करतारपुर द्वारा आयोजित 53वें वार्षिक महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे - संस्कृत सुलेख लेखन, संस्कृत समूह गीत गायन, वैदिक भजन एवं वैदिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाािगता करते हुए उल्लेखनीय स्थान हासिल किया जो कि कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के अन्तर्गत आयोजित की गई, जिसमें हमारी संस्था की छात्राओं ने पूरी कर्मठता व परिश्रम के साथ प्रदर्शन किया। वैदिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गुनप्रीत व हरमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं वैदिक भजन गायन प्रतियोगिता जो कि देश भक्ति, आर्य समाज एवं स्वामी दयानंद से संबंधित विषयों पर हमारी संस्था की छात्राओं सुकृति मिगलानी, महक बैंस, हरगुण, मधु, रिया और कशिश ने सर्वजनों  के मन को मोह लेने वाला भजन गायन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विजित छात्राओं को संस्था की समृद्ध विरासत को कायम रखने हेतु बधाई दी एवं भविष्य में भी इसी तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सीमा मरवाहा, डीन अकादमिक एवं स्कूल कोआर्डिनेटर ने विजित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की वैदिक प्रतियोगिताएं छात्राओं को उनकी परंपराओं, मूल्यों एवं संस्कृत से जोड़ती है और उनमें आर्यव्रत की भावनाओं का संचार करती है। उन्होंने छात्राओं को बढ़-चढक़र वैदिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar