(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

सांसद रिंकू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्म दिवस पर आयोजित कैंप में किया रक्तदान






जालंधर (अरोड़ा) :- मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्म दिवस पर स्थानीय बिरसा विहार में एक रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने खून दान किया। खून दान के महत्व पर बोलते हुए रिंकू ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा दान नहीं क्योंकि यह जिंदगी व मौत से जूझ रहे मरीजों की कीमती जानें बचा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अत्यंत खुशी है कि उन्हें मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित इस खूनदान कैंप में शिरकत करने का मौका मिला। सांसद ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाबी को फिर से तरक्की की राह पर अग्रसर करने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं और उनकी सूझबूझ, निष्ठा व कर्मठता किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सीएम हमेशा ही पंजाब और पंजाबियों के लिए सोचते हैं और दिन-रात राज्य की खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं। रिंकू ने कहा कि पंजाब को इससे बेहतर सीएम पहले कभी नहीं मिला और पंजाबियों के सहयोग से वह लगातार राज्य की उन्नति के लिए नई इबारतें लिख रहे हैं। इसलिए हम सबको भी मिलकर उनका सहयोग और हौसलावजाई करते रहना चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar