(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया | डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के नौ छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए | के.एम.वी. की स्विमिंग अकैडमी शहर वासियों की बनी पहली पसंद | सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एवं टेक्निकल इंस्टीट्यूट ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया | आई.के.जी पी.टी.यू की फैकल्टी डॉ. हरमीन सोच एवं रीसर्च स्कॉलर उपासना सेठ का शोध पेपर ए.बी.डी.सी के कैटेगरी ए रिसर्च जरनल में प्रकाशित |

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने संजीवनी होम मॉडल टाउन में फल ,स्वीट्स भेंट किए और दोपहर का खाना खिलाया






जालंधर (कूलविन्दर) - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ते हुए फूड फॉर हंगर के तहत प्रधान दया कृष्णा छाबड़ा की अगवाई में संजीवनी होम मॉडल टाउन में   फल व स्वीट्स भेंट किए और दोपहर का खाना खिलाया।छाबड़ा साहब व प्रसिद्ध समाज सेविका मेडम परमिंदर बेरी  ने सभी आऐ हूए सदस्यों का स्वागत किया। प्रोजेक्ट  डायरेक्टर  प्रसिद्ध समाज सेवक बलवंत बजाज व उनके भाई बजाज   ने सहयोग किया ।मेडम बेरी ने क्लब की भरपूर प्रसंशा करते हुए कहा कि समर्पण क्लब प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में समाज सेवा के प्रोजेक्ट जैसे कि लोगों के आंखों के ऑपरेशन, फूड फॉर हंगर, अपाहिज आश्रम पिंगलवाड़ा ,प्रयास स्कूल में खाना खिलाना और सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्टेशनरी देना, पर्यावरण के लिए पौधारोपण, जरूरतमंद लोगों को कपड़े,छात्रों को फीस के लिए मदद करना,पहला कदम फ्री स्कूल में आर्थिक मदद बगैरह बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं।रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर ने सभी का धन्यवाद किया।  

इस मौके पर सचिव पी के गर्ग , कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर,बलवंत बजाज व उनके भाई व परिवार, आई सी सी एन के   महेंद्रू ,  ऐ के बहल, हर्षवर्धन शर्मा,गुलजारी लाल   गुप्ता,तेजिंदर शारदा,नरेंद्र शर्मा, संजीवनी होम की स्टाफ, मैडम पंकज शर्मा व छात्राएं उपस्थित थीं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar