(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

मनीष चोपड़ा की भव्य समारोह में हुई ताजपोशी






जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर के वर्ष 2023 -24 हेतु प्रधान मनीष चोपड़ा की ताजपोशी का समारोह  लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में निवर्तमान  प्रधान सुरिंदर कौर चौधरी व फंक्शन चेयरमैन पूर्व प्रधान संजीव मड़िया की रहनुमाई में में हुआ। इस मौके के मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एस पी सोंधी, गेस्ट ऑफ़ ऑनर उप गर्वनर। रछपाल सिंह बच्चाजीवी, उप गवर्नर 2 बी ऐम गोयल थे। इस्टालिंग ऑफिसर पास्ट गवर्नर जे बी सिंह चौधरी ने बड़े प्रभावशाली व चित-परिचित अंदाज में प्रधान मनीष चोपड़ा, सचिव सतबीर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा, पीआरओ खुशपाल सिंह व पूरी टीम को विधिवत्त रूप से शपथ दिलाकर कार्यभार सौंपा। मुख्य मेहमान एस पी सोंधी ने प्रधान मनीष चोपड़ा व पुरी टीम को ईंटरनेशनल पिन व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया एंव शुभकामनाएं दी।

फंक्शन चेयरमैन संजीव मड़िया ने सभी आऐ हूए मेहमान व सदस्यों का स्वागत किया। चोपड़ा साहब ने कहा कि इस वर्ष और भी मैगा  प्रोजेक्ट होंगे। कन्वीनर आर सी गुलाटी ने सभी का धन्यवाद किया।मंच का संचालन पूर्व प्रधान अश्वनी सहगल व गुलशन अरोड़ा ने बड़े ही शायराना अन्दाज में किया। इस मौके पर प्रथम लांयन लेडीज रितु चोपड़ा, प्रथम डिस्ट्रिक्ट लांयन लेडीज रेशमो सोंधी, पूर्व प्रधान रवि मलिक,ललतेश भसीन,पी एस अनेजा, आर एस आनंद, जी डी कुन्द्रा, डी पी छाबड़ा, आर सी गुलाटी, नरेंद्र भसीन,हरभजन सिंह सैनी, अश्वनी सहगल, राजेन्द्र पाल सिंह बहल, वाईस प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू, अश्वनी मल्होत्रा, मीडीया कोआर्डिनेटर जगन नाथ सैनी, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता, एच आर मल्होत्रा, एन के महेंद्रू,सेवा सिंह, के के बंसल, एन के कांसरा,गुलशन अरोड़ा,परमिंदर सिंह, जनक राज, दिनेश अरोड़ा, ऐ के बहल, हर्षवर्धन शर्मा, गुरदीप सिंह, परमजीत सैनी, डाक्टर अमरजीत सैनी, आई पी एस सेठी, हेमत बोहरा व अन्य सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar