(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

आई.के.जी पी.टी.यू की फैकल्टी डॉ. हरमीन सोच एवं रीसर्च स्कॉलर उपासना सेठ का शोध पेपर ए.बी.डी.सी के कैटेगरी ए रिसर्च जरनल में प्रकाशित | एच.एम.वी. कालेजिएट स्कूल का 12वीं परीक्षा का परिणाम शानदार रहा | एमजीएन प्री प्राइमरी ने अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस मनाया | नुक्कड़ नाटक के जरिए मजदूरों के अधिकारों और उनके प्रति सम्मान को दर्शाते हुए मनाया मजदूर दिवस | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर का विद्यार्थी कृष भगत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अंडर 23 के कैंप के लिए चयनित |

भाजपा सेंट्रल हल्के के कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न






जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना भाजपा निगम चुनाव जीत कर करेगी पूरा-- मनोरंजन कालिया

जालंधर शहर के विकास के लिए भाजपा का सत्ता में होना जरूरी- रमन पब्बी

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जालंधर सेंट्रल विधानसभा हल्के की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय  शीतला माता में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से पूर्व भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी और सुभाष सूद,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सच्चर आदि उपस्थित हुए। इस बैठक में आने वाले नगर निगम चुनावों और सेंट्रल हल्के के हर बूथ के संगठन को मज़बूत करने को लेकर चर्चा की गई। मनोरंजन कालिया ने कहा कि पिछले कई वर्षों से शहर के रुके हुए विकास को गति देने के लिये और स्मार्ट सिटी बनाने के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का जलांधर की सत्ता में होना बहुत ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि निगम चुनाव शहर के भविष्य की तकदीर,और दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता समझ चुकी है कि पहले कांग्रेस और अब आप सरकार ने जनता की अनदेखी कर झूठे वायदों से प्रदेश को विकास में बहुत पीछे कर दिया है।उन्होंने कहा कि इस बार जलांधर के लोग भाजपा को  निगम में जीताकर विरोधियों को करारा जवाब देने जा रही है।उन्होंने कहा कि यह निगम चुनाव जलांधर के लोगों के भविष्य को सुरक्षित और विकास के रास्ते पर ले कर जाने वाला चुनाव है। रमन पब्बी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह पार्टी को निगम चुनावों में विजय पताका लहराने से नही रोक सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है। उन्होंने कहा कि जलांधर शहर के विकास के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पंजाब सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, जिला सचिव शाम शर्मा और अजय चोपड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन, पुनीत शुक्ला और दीवान अमित अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदीप कपानिया, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar