(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

सेंट सोल्जर स्कूलों को मिला पंजाब में सर्वश्रेष्ठ स्कूलों का अवार्ड






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- एजुकेशन वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा सर्वे के आधार पर करवाए गए इंडिया स्कूल रैंकिंग 2023-24 में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के स्कूलों को पंजाब के टॉप स्कूलों में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। दिल्ली में हुए समारोह में स्कूल प्रिंसिपल नीलम बहर और यशपाल कौशल ने यह अवार्ड प्राप्त किया। एजुकेशन वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा पुरे देश के स्कूलों पर सर्वे किया गया था जिसमें पंजाब राज्य में सेंट सोल्जर को यह अवार्ड संस्था को कम फीस में ज्यादा सुविधाएँ, स्पोर्ट्स, अकादमिक परिणाम, कल्चरल और अन्य गतिविधियों के आधार पर दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मास्टर राजकँवर चोपड़ा 2 करोड़ की स्कालरशिप का प्रावधान। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए हमेशा संस्था पर विश्वशन बनाने के लिए पेरेंट्स का धन्यवाद किया। चोपड़ा ने कहा कि संस्था हमेशा छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और अन्य सुविधाएं देने के लिए वचनवद्ध है। इस ग्रुप की अगर खास बात यह भी है की यहाँ बच्चा प्री-नर्सरी क्लास से एडमिशन लेता है और अपनी हायर स्टडी भी इसी ग्रुप में पूरी कर सकता है। इसके अतिरित्क छात्रों की हायर स्टडी के साथ छात्रों को रोजगार दिलाने के लिए समय समय प्लेसमेंट ड्राइव, जॉब फेयर आदि का आयोजन किया जाता है। सेंट सोल्जर द्वारा छात्रों को अकादमिक में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए खास ध्यान, समाज के प्रति जोड़ने और जिम्मेदार बनाने के लिए सोशल गतिविधियों, पूर्ण विकास के लिए स्पोर्ट्स मीट्स आदि का समय समय पर आयोजन किया जाता है और जो विदेशों में सेटल होना चाहते हैं उनके लिए पाथवे प्रोग्राम करवाए जातें हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar