(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

सेंट सोल्जर ने मनाया वर्ल्ड साइट डे अंध विद्यालय के बच्चों संग






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- "नेत्रदान महादान" के संदेश के साथ सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा वर्ल्ड साइट डे अंध विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया गया। ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मान नगर ब्रांच की प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा, छात्रों के साथ अंध विद्यालय में पहुंचे। इस अवसर पर अंध विद्यालय के बच्चों द्वारा शब्द गायन और भिन्न-भिन्न प्रकार के गीत-संगीत को भी पेश किया गया, वही सेंट सोल्जर के छात्रों ने उनके साथ "इतनी शक्ति" गाते हुए हर कदम में उनके साथ होने का उनको एहसास करवाया।

संगीता चोपड़ा ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनको गॉड गिफ्ट बताया जो की आंखें ना होते हुए भी हर प्रकार का टैलेंट रखते हैं और विश्व में शांति और प्यार का सन्देश देते हैं। उन्होंने लोगों को आंखें दान करने की अपील की क्योंकि इसके साथ हम किसी की अंधेरी जिंदगी में रोशनी फैला सकते हैं। प्रोग्राम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंध विद्यालय के बच्चों को चोपड़ा द्वारा सम्मानित भी किया गया। अंत में सभी बच्चों ने एक दूसरे के साथ हंसते- खेलते, नाचते -झूमते हुए इस दिन को सेलिब्रेट किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar