(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

एच.एम.वी. के साइकोलॉजी विभाग की ओर से ऑटिज्म फाउंडेशन का भ्रमण






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के साइकोलॉजी विभाग की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में ऑटिज्म फाउंडेशन में शिक्षात्मक भ्रमण का आयोजन किया गया। छात्राओं का अतुल मदान, क्लीनिकल साइकोलिजस्ट, चीफ एडवाइकार, केयर फॉर ऑटिज्म एवं उनकी टीम द्वारा स्वागत किया गया। मदान ने छात्राओं को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, शुरुआती चिन्ह, व्यवहारिक कारक, उनकी पहचान एवं शीघ्र हस्तक्षेप से बच्चों की बेहतर मदद इत्यादि विषयों पर संक्षिप्त जानकारी दी। छात्राओं ने ओक्योपेशनल थैरिपी एवं मल्टी सैंस्री रूमस और वहां सभी इक्यूपमैन्टस की सहूलियत के बारे में जानकारी हासिल की। अतुल मदान ने चिकित्सीय रास्तों के प्रकार एवं महत्व पर चर्चा की जो ऑटिज्म स्पेक्ट्रम के अधीन छात्राओं के लिए जरूरी है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं में इस तरह की जागरूकता व उत्साह उत्पन्न करने हेतु विभाग की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के भ्रमणों हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. आशमीन कौर, साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा एवं श्रुति मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar