(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की तैनाती के हिस्से के रूप में सिंगापुर पहुंचे | ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਵੋਟਾਂ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਮਿਤੀ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਵਾਧਾ:ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫਸਰ | ਮੁੱਢਲੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਲਈ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਸਾਰੰਗਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ | के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा मनाया गया विश्व एथलेटिक्स दिवस | पी.सी एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर माइम एक्ट का आयोजन |

सेंट सोल्जर ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा, रैली निकाल सभी को किया जागरूक






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें संस्था के सभी टीचर, एनसीसी यूनिट, छात्रों ने भाग लेते हुए सफाई अभियान चलाया। इसके साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. किरपाल सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर छात्रों ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर्स और स्लोगन पकड़कर इस रैली में भाग किया।

रैली से कैंपस छात्रों और कैंपस के आस-पास के गांव में जाकर लोगों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया और सभी ने सफाई अभियान भी चलाया। इसके अतिरिक्त सभी ने खुद भी स्वच्छता का ध्यान रखने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए शपथ ग्रहण की। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा एक राष्रीय अभियान है और इस प्रकार से हम अपने देश को स्वच्छ और स्वस्थ बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों में भाग लेने से युवाओं में भी जिम्मेदारी की भावना आती है और वह देश के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar