(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर में दो दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की गई






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर में फैशन मेकओवर विभाग द्वारा फंडामेंटल्स ऑफ हेयर कटिंग पर दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में स्त्रोत वक्ता के रूप में तनवीर यूनिसेक्स सैलून जालंधर से तनवीर उपस्थित थे। इस वर्कशॉप के पहले दिन तनवीर ने अपनी टीम के साथ छात्रों को हेयर कटिंग की तकनीक सिखाई. किस तरह के बालों के लिए किस तरह की कटिंग करनी चाहिए, इस दौरान उन्होंने क्लाइंट कंसल्टेशन और कौन से टूल्स का उपयोग किया जाता है, इसके बारे में भी बताया और बाल काटने के दौरान बाल काटने की तकनीक के सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। इस वर्कशॉप के दूसरे दिन छात्रों ने तनवीर के सैलून में जाकर अपने हाथों से बाल काटने की उन तकनीकों का अभ्यास किया जो उन्होंने पहले दिन की कार्यशाला के दौरान सीखी थीं और इस दौरान छात्रों को सैलून प्रबंधन कोशल भी सिखाया गया।

प्रिंसीपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के फैशन और टेक्नोलॉजी के युग में विद्यार्थी व्यवहारिक दुनिया में जाकर जितना अनुभव प्राप्त कर सकते हैं वह केवल कक्षा शिक्षण के माध्यम से संभव नहीं है। इस युग में फैशन का अपना महत्व है। इस वर्कशॉप के माध्यम से छात्रों ने अपने रूप को निखारने के लिए बाल काटने की जो तकनीक सीखी वे उनके लिए बहुत फायदेमंद होंगी। उन्होंने इस वर्कशॉप की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए फैशन मेकओवर विभाग को भविष्य में भी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर ऐसी वर्कशॉप का आयोजन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar