(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

जालंधर लोकसभा हल्के के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,कांग्रेस छोड़कर सैकड़ो परिवारों ने भाजपा की ज्वॉइन | एडवोकेट विकास भारद्वाज जिला भाजपा लीगल सैल के को-कन्वीनर नियुक्त | एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने सीखे होम डेकोर विद वेस्ट मैटेरियल की विभिन्न विधियां | एपीजे स्कूल टांडा रोड, जालंधर की जानवी शर्मा ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया | डीएवी कॉलेज जालंधर में सीएसएस बैटल्स, वेब डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

एचएमवी की विद्यार्थी परिषद की इंस्टालेशन का आयोजन






जालंधर (मोहित) - हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में विद्यार्थी परिषद 2023-24 की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह का आरम्भ डीएवी गान से हुआ तथा डीन विद्यार्थी परिषद डॉ. उर्वशी मिश्रा व को-डीन सविता महेंद्रू ने प्लांटर भेंट कर प्राचार्या जी का स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के यह बैज जिम्मेदारी का अहसास कराते हैं तथा उन्हें अच्छे व बुरे में अंतर बताते हुए अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाने के लिए प्रेरित  करते हैं। उन्होंने छात्राओं को सच्चाई, विनम्रता तथा सहजता का भाव स्वयं में जागृत करने की सीख दी। उन्होंने छात्राओं को कालेज की सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं जैसे 28 एकड़ का हरा-भरा कैंपस, बेहतरीन प्रोफेसर, फस्र्ट रेट इंफ्रास्ट्रक्चर आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद में मैं की अपेक्षा हम पर जोर देना आवश्यक है। उन्होंने अपने हैड गर्ल के कार्यकाल की कुछ यादें भी सांझा की। लगभग 216 छात्राओं को बैज देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा व आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर भी उपस्थित थे। अदिति शर्मा को पीजी हैड गर्ल व कृति को यूजी हैडगर्ल नियुक्त किया गया। 18 छात्राओं को ज्वाइंट हैडगर्ल व अस्सिटैंट हैड गर्ल के बैज से सम्मानित किया गया। विद्यार्थी परिषद में क्लास प्रतिनिधि, एचएमवी टॉस्क फोर्स, सोसायटी व क्लब के ज्वाइंट सचिव तथा सहायक सचिव शामिल होते हैं। को-डीन सविता महेंद्रू ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर ज्योतिका मिन्हास, डॉ. दीपाली, हरमनु, डॉ. जीवन देवी, प्रोतिमा मंडेर भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar