(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

रीजन चेयरपर्सन लायन सुरिंदर कौर चौधरी ने किया लायंस क्लब जालंधर का आधिकारिक दौरा






जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीष चोपड़ा की अध्यक्षता में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में मासिक बैठक का आयोजन किया। प्रधान मनीष चोपड़ा ने सभी लायंस सदस्यों का परिवार सहित पहुंचने पर स्वागत किया। इस विशेष अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन सुरिंदर कौर चौधरी ने क्लब का आधिकारिक दौरा किया। उन्होंने क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। क्लब सदस्यों को उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि आप सब भी क्लब द्वारा किये जा रहे प्रॉजेक्ट्स मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया करो।

रीजन चेयरपर्सन सुरेंद्र कौर चौधरी ने प्रधान मनीष चोपड़ा व टीम को पिन लगाकर सम्मानित भी किया। उप प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू ने आए हुए लायन सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ऱवि मालिक, हरभजन सिंह सैनी, आर सी गुलाटी, संजीव मडिया, कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा, पीआरओ खुशपाल सिंह,उप प्रधान 2 प्रभजोतसिंह सिद्धू, उप प्रधान 3 लायन अश्वनी मल्होत्रा, लायन एम एल गुप्ता, मीडिया कॉर्डिनेटर साहिल अरोड़ा, परमिंदर सिंह,गुलशन अरोड़ा,एनके महेंद्रू, ए के बहल, गुरदीप सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, गुरदीप सिंह ठुकराल, मनजिंदर सिंह, तरलोचन सिंह छाबड़ा, सचिन वडेरा आदि सदस्य मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar