(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

मोहनलाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज फगवाड़ा में 'वर्ल्ड लाफ्टर डे' पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | दर्शन अकादमी में हुई आध्यात्मिक ज्ञान- योग के कार्यशाला का आयोजन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने सीखी कम्युनिकेटिव इंग्लिश एवं सॉफ्ट स्किल्स में पारंगत होने की तकनीक | मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय आई इंस्पायर प्रतियोगिता का आयोजन | एल.के.सी.डब्ल्यू. जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन |

के.एम.वी. के एन.सी.सी. कैडेट्स ने प्लास्टिक का उपयोग ना करने की फैलाई जागरूकता






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की 2पी. बी.(जी.) बी.एन. एन.सी.सी. के साथ जुड़ी हुई एन.सी.सी. यूनिट के द्वारा प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने के संबंध में जागरूकता फैलाने के मकसद के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया. पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत आयोजित हुईं इन विभिन्न गतिविधियों में एन.सी.सी. कैडेट्स ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया. भारत में आयोजित हुए जी20 सम्मेलन के पर्यावरण संरक्षण एवं विकास पर आधारित विषय के अनुसार पोस्टर मेकिंग तथा रैली जैसी गतिविधियों का आयोजन करवाया गया जिसमें कैडेट्स ने भाग लेते हुए प्लास्टिक के उपयोग के साथ मानवीय जीवन पर पढ़ते दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ इस को खत्म करने के प्रति जागरूकता भी फैलाई. अपने पोस्टर्स के द्वारा जहां छात्राओं ने प्लास्टिक के साथ पर्यावरण में पैदा होते प्रदूषण की समस्या की ओर सभी का ध्यान केंद्रित किया वहीं साथ ही समाज में इसके खात्मे के लिए शपथ भी ग्रहण की. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर कैडेट्स को संबोधित होते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर प्लास्टिक वह इससे बनने वाली विभिन्न रोजमर्रा जीवन में उपयोग होती वस्तुओं को त्याग कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान डालना चाहिए.  इसके साथ ही उन्होंने इस गतिविधि के सफल आयोजन के लिए एन.सी.सी. विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की. ब्रिगेडियर अजय तिवारी, ग्रुप कमांडर, जालंधर ग्रुप तथा कर्नल महेंद्र सिंह सचदेवा, कमांडिंग अफसर, 2पी.बी. (जी.) बी.एन. एनसीसी जालंधर ने भी एन.सी.सी. कैडेट्स को इन गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए मुबारकबाद दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar