(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

डीएवी कॉलेज जालन्धर के नवनियुक्त उप-प्राचार्य व कुलसचिव ने कार्य भर ग्रहण किया | अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अंध विद्यालय एंव संजीवनी होम मॉडल टाउन में फल ,पंखे एंव राशन सामग्री भेंट की* | एच.एम.वी. की बी.ए. (साइकोलॉजी ऑनर्स) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन | के.एम.वी. द्वारा छात्राओं के लिए कसौली, हिमाचल प्रदेश का एजुकेशनल ट्रिप- कम- ऐक्स्कर्शन आयोजित | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने विश्व लाफ्टर दिवस मनाया |

सेंट सोल्जर छात्रों ने खेडां वतन पंजाब दीयां में चमकाया नाम






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के जालंधर-अमृतसर बाईपास के पास स्थित ब्रांच के छात्रों ने पंजाब सरकार की ओर से खेडां वतन पंजाब दीयां-2023 तहत करवाए गए जालंधर वेस्ट जोन के मुकाबलों में भाग लेते हुए अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रिंसिपल रीना अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 14 कैटेगरी में छात्र दिवाकर ने 600 मीटर, 60 मीटर में पहला, आर्यन कुमार ने शॉट पुट में पहला,  साहिल ने लॉन्ग जम्प में दूसरा, आदित्य ने लॉन्ग जम्प में तीसरा, अंडर 17 कैटेगरी में सैंडी ने 3000 मीटर में दूसरा, 1500 मीटर में तीसरा, आदित्या ने 100 मीटर में तीसरा, अंडर 21 कैटेगरी में मनदीप कुमार ने 400 मीटर में पहला, 800 मीटर में तीसरा, अहमद ने लॉन्ग जम्प में दूसरा, अर्श वालिया ने 5000 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त कर संस्था के साथ-साथ अपना ओर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। छात्रों की उपलब्धि में कोच करनवीर सिंह का विशेष योगदान रहा। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि अब यह छात्र अगले मुकाबलों की तैयारी मे जुट गए है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए समूह छात्रों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar