(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मैडिकल लैब तकनीक पर एचएमवी ने करवाई वर्कशाप एवं हैंड्स ऑन ट्रेनिंग | सीटी ग्रुप ने WOW वीकेंड आफ वेलनेस के लिए सब को किया एकजुट | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में कार्यक्रम का आयोजन | के.एम.वी. की नवनीत कौर बनी स्टेट टॉपर | सुशील रिंकू ने परिवार समेत मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगवाई हाजिरी |

एच् ऍम वी में फाइट फियर एंड एचीव गोल्स विषय पर वर्कशाप का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में फ्रायडियन साइकोलाजिकल सोसाइटी द्वारा वल्र्ड सुसाइड प्रीवेेंशन डे के अवसर पर फाइट फियर एंड एचीव गोल्स विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन साइकोथेरेपिस्ट जतिंदर पाल सिंह उपस्थित थे। डीन यूथ वैलफेयर नवरूप व साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। जतिंदर पाल सिंह ने छात्राओं के साथ इंटरएक्शन आरम्भ की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम अपने मस्तिष्क को संगठित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि आप 21-90 दिन कोशिश करें तो आप अपना नया व्यक्तित्व देख सकते हैं। उन्होंने तथ्यों का खुलासा करते हुए कहा कि विश्व में प्रति 2 सेकेंड में सुसाइड की कोशिश होती है। इस अवसर पर उन्होंने सुसाइड के विषय पर छात्राओं के विचार भी सुने। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि आत्महत्या करना किसी समस्या का समाधान नहीं होता। हमारा जीवन अमूल्य है तथा हमें इसके महत्व को समझना चाहिए। आयुषी ने मंच संचालन किया। वंशिका ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर श्रुति बिदानी व निधि शर्मा भी उपस्थित थे। लगभग 100 छात्राओं ने इस वर्कशाप में भाग लिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar