(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

आई.के.जी पी.टी.यू की फैकल्टी डॉ. हरमीन सोच एवं रीसर्च स्कॉलर उपासना सेठ का शोध पेपर ए.बी.डी.सी के कैटेगरी ए रिसर्च जरनल में प्रकाशित | एच.एम.वी. कालेजिएट स्कूल का 12वीं परीक्षा का परिणाम शानदार रहा | एमजीएन प्री प्राइमरी ने अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस मनाया | नुक्कड़ नाटक के जरिए मजदूरों के अधिकारों और उनके प्रति सम्मान को दर्शाते हुए मनाया मजदूर दिवस | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर का विद्यार्थी कृष भगत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अंडर 23 के कैंप के लिए चयनित |

सेंट सोल्जर कॉलेज में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) में 2 दिवसीय प्रतिभा खोज मुकाबले करवाए गए। जिसमें कॉलेज डायरेक्टर वीणा दादा के दिशा निर्देशों पर सीनियर छात्रों के साथ साथ नए सत्र के छात्रों ने उत्साहपूर्ण भाग लिया। इस प्रतिभा खोज प्रतियोगितायों में विभिन्न प्रकार के मुकाबले करवाए गए जिसमें छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

भाषण में चिराग ने पहला, हरमनदीप, सान्या ने दूसरा, मनीषा, निम्रता ने तीसरा, कविता उच्चारण में सान्या ने पहला, तान्या ने दूसरा, चिराग ने तीसरा, वाद-विवाद में कशिश और रोहित ने पहला, मेहँदी में पूजा ने पहला, रूबल ने दूसरा, भावना ने तीसरा,  पोट्रेट में कुशाल ने पहला, वैष्णवी ने दूसरा, शुभम ने तीसरा, पोस्टर मेकिंग में परमवीर ने पहला, जतिन और रोहित ने दूसरा, मनीषा, अंकिता ने तीसरा, स्केचिंग में मानव ने पहला, तरनप्रीत ने दूसरा, कोमल ने तीसरा, पेंटिंग में मनीषा और अंकिता ने पहला, कोमल ने दूसरा, अनीता, निम्रता ने तीसरा,  लैंड स्पेस में सिम्मी ने पहला, आँचल ने दूसरा, सोलो डांस में संजना, सलोनी ने पहला, निम्रता ने दूसरा, मुस्कान, माहिरा तीसरे स्थान, सोलोगीत में जश्न ने पहला, बॉबी, सतिंदर ने दूसरा, लोकगीत में स्नेहा ने पहला, बॉबी ने दूसरा, अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज डायरेक्टर वीणा दादा, प्रिंसिपल डॉ. मंजीत कौर ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों को पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar