(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान | इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन में स्टूडेंट काउंसिल ने ली शपथ : गुरमन्नत हेॅड गर्ल तथा अभिनव बना हेॅड ब्वाॅय | एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में हुआ जूनियर कैबिनेट विस्तार |

मुख्यमंत्री द्वारा नशों के विरुद्ध संदेश देते हुए गीत पुत पंज दरियावां दे का पोस्टर जारी






मोगा के जि़ला प्रशासन के प्रयास की सराहना

मोगा (कमल) :- नशों की समस्या के खि़लाफ़ जागरूकता पैदा करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जि़ला प्रशासन मोगा के सहयोग के साथ तैयार किया गीत ‘पुत पंज दरियावां दे’ का पोस्टर जारी किया। अध्यापक दिवस के अवसर पर यहाँ हुए राज्य स्तरीय समारोह के दौरान इस गीत को रिलीज़ करने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों की समस्या को जड़ से ख़त्म करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं, जिसका जि़क्र इस गीत में भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस गीत के द्वारा नशों से पडऩे वाले बुरे प्रभाव और सरकार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध की गई कार्यवाही का भी जि़क्र किया गया है। पंजाब निवासियों को गीत के द्वारा दिए गए संदेश की सराहना करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि सामाजिक बुराईयों को ख़त्म करने के लिए साहित्य और कला का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि समाज में घटने वाली घटनाओं के बारे में चिंतनशील मानव हमेशा सचेत होता है। उन्होंने कहा कि मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में जि़ला प्रशासन का यह प्रयास यकीनी तौर पर नौजवानों को रचनात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। यह गीत मोगा के जि़ला लोक संपर्क अधिकारी प्रभदीप सिंह नत्थोवाल द्वारा गाया गया है। इसकी रचना प्रसिद्ध साहित्यक शख्सियत प्रोफ़ैसर गुरभजन सिंह गिल ने की है। विमोचन के अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, प्रवासी मामले मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, अमृतपाल सिंह सुखानंद और मंजीत सिंह बिलासपुर (तीनों विधायक), शिक्षा विभाग के सचिव कमल किशोर यादव, डीआइजी अजय मलूजा, डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, जे इलनचेलियन एवं अन्य उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar