(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

नुक्कड़ नाटक के जरिए मजदूरों के अधिकारों और उनके प्रति सम्मान को दर्शाते हुए मनाया मजदूर दिवस | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर का विद्यार्थी कृष भगत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अंडर 23 के कैंप के लिए चयनित | भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन | मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रेस अप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन |

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग के विद्यार्थियों का बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग के  विद्यार्थियों ने 24 अगस्त से 26 अगस्त को हंसराज स्टेडियम जालंधर में हुए डिस्टिक बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में मायरा चोपड़ा ने अंडर- 11 गर्ल्स सिंगल और डबल्स कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। उज्ज्वल भारती ने अंडर -11 डबल्स कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया। मान्या रत्ती ने अंडर- 17 गर्ल्स कैटेगरी में दूसरा स्थान और अंडर - 15 डबल्स कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया। वीरेन सेठ ने अंडर - 15 बॉयज सिंगल और डबल्स कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। सानवी रल्हन ने अंडर - 13 गर्ल्स सिंगल में दूसरा स्थान, अंडर 13 डबल्स में पहला स्थान तथा अंडर -15 डबल्स में पहला स्थान हासिल किया। मान्या रल्हन ने अंडर - 19 गर्ल्स सिंगल में पहला स्थान तथा विमेंस सिंगल में दूसरा स्थान हासिल किया। एपीजे स्कूल महावीर मार्ग की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा जी ने प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar