(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन | मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रेस अप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन | श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ |

डिप्स में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में दी जानकारी






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में पोस्टर के माध्यम से सीनियर क्लास के विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की प्रदर्शनी लगाई। प्रिंसिपल रेणुका गुलेरिया की अध्यक्षता में प्रदर्शनी के दौरान स्कूल में ट्रैफिक नियमों से संबंधी पोस्टर लगाए जिसमें फोटो के माध्यम से बताया गया कि वह हमें इन नियमों का पालन करना क्यों जरूरी है। स्कूल टीचर्स ने बच्चों को प्रदर्शनी का राउंड लगवाते हुए उन्हें बताया कि वाहन चलाते हुए समय अपने पास लाइसेंस, इंश्योरेस रखना चाहिए। इसके साथ ही कभी भी बिना हलमेट पहने दो पहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जब भी पैदल चले रहे होते है तो सड़क पर पीली पट्टी के एक तरफ चलें और सड़क जेब्रा क्रांसिग से ही पार करें। विद्यार्थियों को वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की के लिए कहा गया। उन्हें सड़क पर बने विभिन्न निशानों जैसे हार्न न बजाना, स्पीड कम रखना आदि साइन बोर्ड के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। प्रिंसिपल रेणुका यादव ने कहा कि नियमों की पालना कर हम न केवल दुर्घटना से बच सकते है बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते है। सड़को पर बढ़ते हुए वाहनों की संख्या के कारण दुर्घटनाओं की संख्याएं भी बढ़ रही है इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम अपने घरवालो और आसपास वालो को नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित करे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar