डीएवी कॉलेज जालंधर के विद्यार्थी जीएनडीयू परीक्षा में अव्वल
जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालन्धर की एम.एससी. गणित सेमेस्टर-द्वितीय की अंजला अरोड़ा ने 80% अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में तीसरे स्थान हासिल किया। इस अवसर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने उपलब्धि प्राप्त छात्रा को बधाई प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. तुली व विभाग के संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि डीएवी कॉलेज जालंधर अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. तुली ने इस उपलब्धि और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। अंजला ने प्राचार्य और शिक्षकों के बहुमूल्य मार्गदर्शन और समर्थन के लिए उनके प्रति बहुत आभार व्यक्त किया। कॉलेज विभिन्न योग्यता छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से उन्हें वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है।