(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन | मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रेस अप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन | श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ |

डिप्स आईएमटी में सुखमनी साहिब पाठ के साथ नए सेशन की हुई शुरूआत






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स आईएमटी में नए सेशन 2023-2024 की शुरूआत हो गई है। इस मौके कॉलेज में सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन कर कॉलेज और विद्यार्थियों की दिन रात चौगुनी उन्नति की कामना की। पाठ में मुख्य तौर पर चेयरपर्सन जसविंदर कौर और डायरेक्टर केके हांडू शामिल हुए। इस मौके पर रागी जत्थे द्वारा कीर्तन किया गया। इसके बाद सभी ने मिलकर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की। छात्रों द्वारा गुरू का गुणगान करते हुए शब्द कीर्तन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को गुरू साहिबान की वाणी से अवगत करवाते हुए कड़ी मेहनत करने और हमेशा सच का साथ देते हुए सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी सच के रास्ते पर उन्हें कभी भी जिदंगी में हार का सामना नहीं करना पड़ता है। प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज के टाइम टेबल, नियमों के बारे में जानकारी दी। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियो को प्रेरित करते हुए परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर डिप्स चेन का नाम हमेशा रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने छात्राओं का स्वागत करते हुए कॉलेज की पिछले वर्षों की उपलब्धियों और शानदार परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खुद को अपने टेलेंट में निपुण होने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वह भविष्य में अपने करियर आसानी से आगे बढ़ सके।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar