(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

एच.एम.वी. कालेजिएट स्कूल का 12वीं परीक्षा का परिणाम शानदार रहा | एमजीएन प्री प्राइमरी ने अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस मनाया | नुक्कड़ नाटक के जरिए मजदूरों के अधिकारों और उनके प्रति सम्मान को दर्शाते हुए मनाया मजदूर दिवस | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर का विद्यार्थी कृष भगत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अंडर 23 के कैंप के लिए चयनित | भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना |

सेंट सोल्जर स्कूल में छात्र-छात्राओं को ईंधन बचत के प्रति जागरूक किया गया






बेहतर भविष्य के लिए 'गो ग्रीन विद बायो फ्यूल' का नारा

जालंधर (तरुण) - सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बायो फ्यूल दिवस मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को ईंधन के सीमित स्रोतों और उसके विकल्पों के बारे में जानकारी देना था। छात्रों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने 'गो ग्रीन विद बायोफ्यूल' का नारा देकर जैव ईंधन के उपयोग का संदेश दिया। प्रतियोगिता में 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अच्छे प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल रूपिंदरजीत सिंह ने कहा कि ईंधन वह पदार्थ है जो ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके ऊर्जा पैदा करता है। ईंधन संस्कृत शब्द 'इन्ध' से बना है, जिसका अर्थ है 'ईंधन'। यह ठोस, तरल, गैस, परमाणु आदि विभिन्न प्रकार का होता है। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि हमारे पास प्राकृतिक ईंधन संसाधन बहुत सीमित हैं। इसलिए हमें कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करते हुए जैव ईंधन का उपयोग करना चाहिए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा और प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ईंधन बचाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar