(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

मेयर वल्र्ड स्कूल के छात्र ने प्राप्त किया दूसरा स्थान






जालंधर (अरोड़ा) :- 28 जुलाई 2023 को सहोदया द्वारा शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई प्रतियोगिता में 43 स्कूलों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता कक्षा पहली एवं दूसरी तथा तीसरी से पाँचवीं तक के दो वर्गों में विभाजित थी। दोनों वर्गां को कविता उच्चारण के लिए अलग-अलग विषय दिए गए जैसे बड़ों के आदर और प्यार तथा बूँद-बूँद पानी का महत्त्व। उपस्थित दर्शकगण छात्रों द्वारा कविता का उच्चारण सुनकर भाव-विभोर हो गए। मेयर वल्र्ड स्कूल के छात्रों ने दोनों विषयों पर कविता का गायन किया और इस प्रतियोगिता में कैटागिरी-2 में मेयर वल्र्ड स्कूल के कक्षा पाँचवीं वर्ग-2 के अगासी रतन सिंह ने दूसरा स्थान अर्जित किया। निर्णायकमंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की प्रशंसा की। मेयर वल्र्ड स्कूल की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने विजयी छात्र को बधाई दी, जिन्होंने विद्यालय के प्रत्येक सदस्य को गौरवान्वित किया। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar