(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

डिप्स के विद्यार्थियों ने देश के लिए शहीद हुए वीरों को अर्पित किए श्रद्धासुमन






जालंधर (प्रवीण) :- ए मेरी जमीन अफसोस नहीं, जो तेरे लिए सौ दर्द सहे गीत गुनगुनाते हुए डिप्स चेन के विद्यार्थियों ने कारगिल के युद्ध में देश के लिए शहीद हुए वीर सैनिक को याद कर श्रद्धासुमन भेंट कर नमन किया। प्री प्राइमरी विंग के बच्चे वीर जवानों की भेषभुषा पहन कर स्कूल पहुंचे। सीनियर वर्ग के बच्चों ने अपने भाषण में बताया कि आज का दिन भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। कारगिल के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लड़े गए इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपने साहस का प्रदर्शन किया था।

नाटक के माध्यम से बच्चों ने युद्ध के कुछ महत्वपूर्ण और इतिहासिक किस्सो को पेश कर उनके बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने मिलकर शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा..... ए मेरे वतन के लोगों...., कल चले हम फिदा जान और तन साथियों..., आदि देशभक्ति से भरे गीतो पर डांस किया। कार्यक्रम के दौरान सारे विद्यार्थी देशभक्ति से भावना से झूम उठे। टीचर्स ने बच्चों को बताया कि भारत के वीर जवानों ने अपनी जान न्योछावर करके पाकिस्तान के कब्जे से कारगिल की ऊंची चोटियों को आजाद करवाया था। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा अपने देश का मान बढ़ाते है। अपने परिवार को छोड़ कर मीलों दूर बार्डर पर बिना अपनी जान की परवाह किए देश की सुरक्षा करने वाले देश के इन वीर सैनिकों का हमेशा सम्मान करना चहिए। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने भारतीय सेना के साहस और शौर्य को नमन करते हुए कहा कि हमें अपने जवीनों की वीरता पर गर्व है। भारतीय सेना के वीर जवानों ने कारगिल में विपरीत स्थितियों में दुश्मनों को खदेड़ कर जीत हासिल की थी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar