(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डिप्टी कमिशनर ने लोगों के लिए साफ़-सुथरा और गुणवत्ता भरपूर खाने-पीने का सामान यकीनी बनाने के लिए दिए आदेश | पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में मनाया गया पुरस्कार वितरण समारोह | समाज हेतु उत्कृष्ट सेवाएं निभाने पर ब्लडमैन जितेन्द्र सोनी सम्मानित | कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) जालन्धर में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का भव्य आयोजन | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन |

के.एम.वी. में पौधारोपण अभियान का सफल आयोजन






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर में पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त एवं हरा-भरा रखने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन  करवाया गया।  विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ बॉटनी तथा स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुए इस अभियान के तहत कॉलेज कैम्पस में पौधे लगाए गए और कॉलेज के फ़ैकल्टी मेम्बर्ज़ तथा छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखना समाज में प्रत्येक व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ छोटे-छोटे प्रयास जैसे कूड़ेदान में रैपर फेंकना और पॉलीबैग के उपयोग से गुरेज़ करना एक महत्वपूर्ण पहल हो सकती है। उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. में वृक्षारोपण अभियान एक नियमित विशेषता है क्योंकि के.एम.वी. हमेशा छात्राओं को पर्यावरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं से समय समय पर अवगत कराता है। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने पौधरोपण अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, शिखा विशिष्ट तथा समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar