(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

डीएवी कॉलेज जालन्धर‌ में वनमहोत्सव‌ मनाया






जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालन्धर‌ के‌ एनएसएस यूनिट की ओर‌ से‌ वन महोत्सव मनाया‌ गया। इस महोत्सव का‌ आरम्भ कॉलेज‌ प्राचार्य‌ डॉ राजेश कुमार के प्रगतिशील नेतृत्व‌ में हुआ। इस दौरान‌ उन्होंने‌  एनएसएस के  कार्यक्रम‌ अधिकारियों और‌  स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते‌ हुए कहा कि वातावरण की सुरक्षा और संभाल‌ के‌ प्रति प्रत्येक मनुष्य‌ को अपने‌ कर्तव्य के‌ प्रति जागरूक होते‌ हुए अनुकूल‌ वातावरण के लिए पौधारोपण करना चाहिए और‌ उस पौधे के विकसित होने‌ तक अपना‌ दायित्व निभाना‌ चाहिए। इस दौरान उन्होंने एनएसएस यूनिट की ओर‌ से‌ वातावरण की सुरक्षा और संभाल संबंधी की गई गतिविधियों  और‌ इसमें निरन्तरता‌ बनाए रखने की भी सराहना की। इस अवसर पर‌ समन्वयक डॉ साहिब सिंह द्वारा‌ उपस्थित स्वयंसेवक छात्र/छात्राओं की पर्यावरण के‌ प्रति तन्मयता से कार्य करने‌ की भूमिका के‌ लिए प्रशंसा की गई। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक ने छात्रों को‌ ऐसी गतिविधियों के‌ लिए प्रोत्साहन‌ देते‌ हुए अपना दायित्व पूर्ण समर्पण और‌ लग्न‌ से निभाते रहने के‌ लिए कहा। स्वयंसेवकों छात्रों ने कॉलेज प्रांगण में भी भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधे‌ लगाए और‌ इर्द-गिर्द‌ के‌ लोगों को भी जागरूक किया। वनमहोत्सव‌ की समाप्ति पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, उप प्राचार्य प्रो. अर्चना उबराय, रजिस्ट्रार प्रो. कंवर दीपक, पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार खुराना, डीएवी कॉलेजिएट स्कूल की प्रभारी प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. सुनील ठाकुर, एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar