(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

डीएवी कॉलेज जालन्धर के नवनियुक्त उप-प्राचार्य व कुलसचिव ने कार्य भर ग्रहण किया | अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अंध विद्यालय एंव संजीवनी होम मॉडल टाउन में फल ,पंखे एंव राशन सामग्री भेंट की* | एच.एम.वी. की बी.ए. (साइकोलॉजी ऑनर्स) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन | के.एम.वी. द्वारा छात्राओं के लिए कसौली, हिमाचल प्रदेश का एजुकेशनल ट्रिप- कम- ऐक्स्कर्शन आयोजित | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने विश्व लाफ्टर दिवस मनाया |

लायंन मनीष चोपड़ा बने लायंस क्लब जालंधर के प्रधान






जालंधर (अरोड़ा)-  एशिया के सबसे बड़े क्लबों में शुमार लायंस क्लब जालंधर के वर्ष 2023-24 के लिए जो टीम बनी उसमें प्रधान मनीष चोपड़ा, सचिव सतबीर सिंह भाटिया ,कोषाध्यक्ष मोहित सलुजा, पीआरओ खुशपाल सिंह ने कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही प्रधान मनीष चोपड़ा की अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण सेवा के प्रोजेक्ट किए गए। सबसे पहले एक मर्चरी बॉक्स शिवपुरी बस्ती गुजा को सौंपा गया। इसके उपरांत लॉयन क्लब के प्रांगण में वन महोत्सव की शुरुआत करते हुए सांसद सुशील रिंकू के द्वारा पौधारोपण किया गया। पूर्व प्रधान सुरिंदर कौर ने सभी मेहमान व लायंस सदस्यों का स्वागत किया एंव टीम को मुबारकबाद दी। पूर्व गवर्नर, एम्बेसडर ऑफ गुडविल लायन जे बी सिंह चौधरी ने बताया कि प्रधान चोपडा सच्चे धार्मिक व हैं इनका परिवार समाज सेवा को समर्पित है।  मुख्य मेहमान के तौर पर सांसद सुशील कुमार रिंकू ने शिरकत की। क्लब की तरफ से उनको विशेष सम्मान भी दिया गया। उनके साथ पूर्व पार्षद मंजीत सिंह टिटू भी थे। 

प्रधान चोपडा ने कहा कि हम इस वर्ष फूड फार हंगर, राशन, मधुमेह के लिए अवेयरनेस, चेकअप केंप, बच्चों के पीस पोस्टर कंपटीशन व जल बचाओ, पर्यावरण संरक्षण व जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं की शादी में सहयोग करेंगे। पूर्व गवर्नर एस् एल कपूर ने नई टीम को शुभ कामनाएँ दी व अपनी तरफ पूर्ण सहयोग का अश्वासन दिया । पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने सभी पूर्व प्रधानों की तरफ से शुभ कामनाएँ दी व पूरे वर्ष सहयोग देने का भरोसा दिया। पूर्व गवर्नर जे बी सिंह चौधरी ने बड़े ही शायरना अंदाज में सभी आए हुए मेहमान व लीडरशिप व लायंस सदस्यों का धन्यवाद किया। मंच संचालन लायन प्रभजोत सिंह सिद्धू ने किया।

इस मौके पर पूर्व प्रधान जीडी कुंद्रा, संजीव मडिया, डाक्टर पी एस अनेजा, नरेंद्र भसीन, ललतेश भसीन, रवि मलिक,आर एस आनंद, अश्वनी सहगल, आर सी गुलाटी, एच आर मल्होत्रा, यश कत्याल, एन के महेन्द्रू, ऐ के बहल, परमिंदर सिंह, साहिल अरोड़ा, सुधीर कपूर, गुलशन अरोड़ा, अश्वनी मल्होत्रा, लायंन सदस्य व मेहमान परिवार सहित उपस्थित हुए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar