(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डिप्टी कमिशनर ने लोगों के लिए साफ़-सुथरा और गुणवत्ता भरपूर खाने-पीने का सामान यकीनी बनाने के लिए दिए आदेश | पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में मनाया गया पुरस्कार वितरण समारोह | समाज हेतु उत्कृष्ट सेवाएं निभाने पर ब्लडमैन जितेन्द्र सोनी सम्मानित | कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) जालन्धर में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का भव्य आयोजन | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन |

मोंटगोमरी गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने जनभागीदारी गतिविधियों का किया आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) - राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुसार, मोंटगोमरी गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ ने भारत की जी20 अध्यक्षता को मनाने के लिए जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया। इसके तहत 'फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (एफएलएन)' थीम पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ममता चिंगोत्रा ने प्रथम, दविंदरजीत कौर ने द्वितीय व महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन के क्रम में, छात्रों के लिए शिक्षा, लैंगिक संवेदनशीलता, मानसिक कल्याण जैसे विभिन्न विषयों पर चित्रों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।


इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नीलू झांजी ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। डॉ. पूजा भारद्वाज और डॉ. पूजा अरोड़ा ने इस कार्यक्रम का समन्वयन किया। इस कार्यक्रम के साक्षी सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar