(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

डीएवी कॉलेज जालंधर में "मिशन लाइफ" कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में एनएसएस यूनिट ने "मिशन लाइफ" कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधे लगाने के महत्व पर जोर दिया और उस लगाए गए पौधे को ठीक से बचाए रखने और पोषण करने के लिए का संदेश दिया। उन्होंने कॉलेज की एनएसएस इकाई की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण को बनाए रखने के लिए इस तरह की पहल का होना बहुत जरूरी है। एनएसएस समन्वयक प्रो. एसके मिड्ढा ने परिसर में लाए गए विभिन्न नए पौधों के गुणों और लाभों का परिचय देते हुए कहा कि ये पौधे न केवल हमारे कॉलेज परिसर की सुंदरता बढ़ाएंगे बल्कि ये हमें विभिन्न बीमारियों से भी बचाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल अन्य छात्रों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साहिब सिंह ने इस अभियान में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरजीत कौर, प्रो. विवेक और प्रो. गगन मदान भी मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar