(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

कांग्रेस अपनी हार की बौखलाहट में अमर्यादित भाषा का कर रही प्रयोग --सुशील रिंकु | भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की |

सेंट सोल्जर छात्रों ने पर्यावरण को समर्पित किया अपना समर कैंप






जालंधर (अजय  छाबड़ा) :- बढ़ती गर्मी से नर्सरी विंग के नन्हें छात्रों को राहत देने के लिए सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मॉडल हाउस द्वारा समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी, एल.के.जी और यू.के.जी के बच्चों ने भाग लिया। इस समर कैंप की खास बात यह रही की छात्रों ने इसे पर्यावरण को समर्पित किया। जिसमें छात्रों ने स्कूल कैंपस और घरों में पौधे लगाए साथ ही उनकी संभल करने की भी जिम्मेदारी ली। छात्रों ने पोस्टर्स/स्लोगन्स तैयार कर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का सन्देश भी दिया। इसके साथ ही छात्रों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया।

कैंप में गर्मी में के मौसम में ज्यादा से ज्यादा फल खाने, फलों के फायदे के बारे में बताने के लिए तरबूज, नारियल, आइस क्रीम आदि के स्टाल बनाये गए। छात्रों को कई प्रकार की गेम्स, क्ले मॉडलिंग, मास्क पार्टी आदि करवाई गई और ज्ञान बढ़ोतरी के लिए प्लेनेट वर्ल्ड तथा सी-एक्वैरियम आदि तैयार किये गए। प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा ने छात्रों द्वारा बनाई चीजों की सराहना करते हुए उन्हें गर्मी से बचने की सलाह दी। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा पौधे लगाने के लिए कहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar